तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
तिसरी प्रखंड स्थित झूमरखेलवा पहाड़ में मंगलवार को आजसू द्वारा अनुमंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय अधक्षय नजरूल हसन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा किया गया एवम पंचायतवर कमेटी गठन कर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने आजसू का दामन भी थामा।
मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष नजरूल हसन ने कहा कि हेमन्त सोरेन झारखण्ड के जनता के साथ साथ नवयुवक को ढकने का काम कर रहे हैं। 1932 खतियान बात पर जनता को बझा कर रखा गया है। और नीति आयोजन पर किसी तरह का फैसला नही लिया जा रहा है। वहीं बाबूलाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज अगर बाबूलाल मरांडी क्षेत्र में उद्योग लगा दिए होते या ढिबरा चालू करवा दिए होते तो क्षेत्र में लोग गरीब नही रहते। गरीब के बच्चे अपने मां बाप के गोद में नही रोते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में आजसू पार्टी द्वारा दस तारीख से लेकर दस तारीख तक जनता दरबार लगाने का कार्य किया जायेगा। और जनता दरबार में जनता की आई समस्याओं को खत्म कर उन्हे लाभ दिलाने का कार्य किया जायेगा।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन जिस तरह से झारखण्ड में जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं, आने वाले चुनाव में हेमन्त सोरेन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी। ऐसा प्रतीत होता है कि हेमन्त सरकार पार्टी नही कंपनी चला रही है। साथ ही कहा कि हेमन्त सोरेन कहते हैं कि उनकी पार्टी झारखंड की माटी का पार्टी है। वह आदिवासियों का नेता हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यदि वे आज आदिवासियों का नेता रहते तो आज आदिवासी महिलाएं के साथ बलात्कार नही होता।
मौके पर उपस्थित केंद्रीय कार्य समिति सदस्य दिनेश राणा ने कहा कि आमजनों का दुःख दर्द समझने के लिए एक मात्र पार्टी आजसू ही है। अनुमंडल क्षेत्र में जो लूट घसोट चल रहा है उसे हटाना है। अगर अधिकारी द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो पार्टी धरना देने का कार्य करेगी।
इसके अलावा कार्यक्रम को आजसू नेता नारायण यादव, अशोक दुबे समेत कई लोगों ने संबोधित किया और अपने वक्तव्य को लोगों के बिच रखे।
मौके पर जमुआ विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण दास, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहब उद्दीन अंसारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, देवरी प्रखंड अध्यक्ष अमृत राणा, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, दिनेश राणा, अशोक दुबे, मनोज यादव, विकाश दास, बालवीर यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।