पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन हुए राम जन्म कथा का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद



देवरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार

देवरी प्रखंड स्थित बाबा जागनाथ धाम देवपहाड़ी में मठाधीश गौरवाननद जी महाराज द्वारा भव्य पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। वहीं संत डॉ रामविलास वेदांती जी महाराज अयोध्या एवं कथावाचक श्री राघव प्रिया ओझा द्वारा कथा श्रवण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को चौथे दिन यज्ञ में राम जन्म पर चर्चा किया गया जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिए और पूरी भक्ति भाव के साथ श्री राम जन्म कथा सुने।
बता दें कि कथा के दौरान झारखंड के गौरव डॉ विनोद कुमार उपाध्याय जी द्वारा महराज डॉ रामविलास वेदांती जी को शौल भेंट कर सम्बोधित किया गया और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की गई। 
श्री उपाध्याय ने बताया कि हमारे क्षेत्र का गौरव है कि ऐसे विद्वान आज हमारे क्षेत्र में आए हैं। ऐसे विद्वान के क्षेत्र में आने से क्षेत्र का मान सम्मान बढेगा। वहीं उन्होंने मठाधीश गौरवाननद जी महाराज को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया कि आज यह सब महराज गौरवाननद जी महाराज की कृपा से देखने को मिल रहा है। और बाबा जागनाथ धाम देवपहाड़ी को पूरे देश के लोग जान रहे हैं। उनके साथ आए राजेश कुमार उपाध्याय, कुंदन उपाध्याय आदि ने भी महराज गौरवाननद जी का आभार व्यक्त किया। 
मौके पर यज्ञाचार्य उदिता नन्द जी महाराज, समाज सेवी अभिमन्यु तिवारी, नकुल प्रसाद चौधरी, रामनारायण दास, अरविंद चंद्रवंशी, सुनील राय, यजमान विजय नन्दन तिवारी, सच्चिदानंद राय, वकील साव, आदित्य तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।