संदेहास्पद स्थिति में मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस



तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार

डोरंडा गावां मुख्य मार्ग पर घंघरीकुरा के समीप स्तिथ एक पुलिया के नीचे संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव मिला है। इसके साथ ही आसपास जगहों पर महिला का आधार कार्ड एवम बैंक पासबुक मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मृतिका का पहचान गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया निवासी लखन महथा की 25 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में किया गया है। मृतका का कुछ वर्ष पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र के टिकोडिह निवासी हेमराज पासी में विवाह हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 3 दिन पूर्व ससुराल से अपने मायके आई थी। जिसके बाद सोमवार को पति के कहने पर अपने मायके से गावां बैंक पैसे निकालने के लिए गई थी जिसके बाद से वह लापता थी।
बता दें कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा जिसके बाद उक्त मार्ग में आने जाने राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी के द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के पश्चात तिसरी एवम गावां थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। शव को देखते हुए पत्थर से कूच कर हत्या किए जाने का आशंका जाहिर किया जा रहा है। 
वहीं मृतका के मायके वालों ने बेटी के पति, ससुर व भैंसुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिए। इसके साथ ही पुलिस से घटना का अविलंब उद्भेदन करने एवम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का मांग किया हैं।