Suriya: आइसा गिरिडीह का जिला सम्मेलन संपन्न, विभा बने सचिव और अमन बने अध्यक्ष



सरिया, गिरिडीह
रिपोर्ट : राज रवानी

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का जिला सम्मेलन सरिया में रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के पूर्व छात्रों ने छात्र अधिकार मार्च निकाल कर सम्मेलन स्थल पहुंचे। 
कार्यक्रम का उद्घाटन हेमलाल महतो ने अपनी संबोधन से किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में छात्र कठिन परिस्थियों से गुजर रहा है। सीयूईटी ला कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया गया है। शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। सरकार निजीकरण के धुंध में शिक्षा को भी बेचने की तैयारी कर रही है। साथ ही रोजगार चौपट है। राज्य में बेरोजगारों का फौज खड़ी है। 

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के बतौर आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि झारखंड के छात्र चौतरफा कठिनाइयों का सामना कर रहे है। पिछले पांच से साइकिल योजना बंद है। समय से छात्रों को छात्रवृत्ति नही मिल रही है। लोग त्रस्त है। आइसा के क्रांतिकारी छात्रसंगठन है। आइसा मुखर हो कर छात्रों के सवालों पर हमेशा लड़ती है। 
वही कार्यक्रम को इनौस के राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल, भाकपा माले बगोदर सचिव पवन महतो, जिम्मी चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही पर्यवेक्षक रंजीत कुमार सिंह के निर्देशन में 21 सदस्यीय कमिटी बनाई गई। जिसमे सर्वसहमति से विभा पुष्पा दीप को सचिव और अमन पाण्डेय को अध्यक्ष, महेंद्र, आजाद को उपाध्यक्ष इंद्रजीत रजक और शुभम मिश्रा को सहसचिव बनाया गया।