Ranchi: कीटनाशक पीकर छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर स्थिति देखते हुए किया गया रेफर

मांडर, रांची 
रिपोर्ट : डॉ. संजय प्रसाद

प्रखण्ड के बाँसजाड़ी की एक नौवीं की छात्रा ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। नौंवी क्लास की छात्रा द्वारा आत्महत्या के लिए प्रयास करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग नौ-दस बजे उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी घर वालों को मिलने पर लगभग तीन बजे उसे मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां, डॉक्टर ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए राँची रिम्स रेफर कर दिया है।