Bagodar: भाजपा युवा मोर्चा औरा मंडल कमिटी का किया गया विस्तार, सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश



बगोदर, गिरिडीह 

बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजयुमो औंरा मंडल कार्यसमिति की बैठक खेतको स्थित पूर्व विधायक के आवास में सम्पन्न हुआ। बैठक में औरा मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। 

मंडल कमिटी का गठन में सर्व समिति से अध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष उमेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष सूरज साव, महामंत्री नारायण कुमार महतो, महामंत्री प्रयाग महतो, मंत्री संजय साव, मंत्री रोहित कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, मीडिया प्रभारी उमेश कुमार आदर्श, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष सोनी व आईटी सेल टेकलाल महतो को मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई। 

वहीं इस दौरान पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने पार्टी की मजबूति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को पहला कर्तव्य समझें। साथ ही सभी नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन में ईमानदारी पूर्वक कार्य का निर्वाहन करने को कहा गया। एवं आगामी महा जनसंपर्क अभियान के तहत 15 जून को होने वाला बगोदर स्टेडियम में लोकसभा स्तरीय जनसभा कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तालेश्वर महतो, कार्यसमिति के लोग सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।