तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिन्टू कुमार (9507642637)
तिसरी थाना क्षेत्र के पेसराटांड निवासी देवकी देवी की बुधवार देर रात अज्ञात बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक व आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका निमाडीह से शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपना घर पेसराटांड़ लौट रही थी। इसी दौरान बिना नंबर के एक बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजनों व स्थानियों द्वारा आनन फानन में बेलाटांड़ अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी मिलने के पश्चात तिसरी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
इस संबंध मे आजसू प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा की झारखंड में शराब और देशी दारू की छूट रहने के कारण लोग शराब का सेवन कर गाड़ी चलाते है। जिससे हमेशा सड़क दुर्घटना होते रहता है। सरकार व स्थानीय पुलिस को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।