बाल विकास परियोजना के तहत दिव्यांग को दिया गया व्हीलचेयर


गावां, गिरिडीह

बाल विकास परियोजना, गावां से बुधवार को नीमाडीह के एक दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर दिया गया। सुभाष कुमार राय नामक दिव्यांग युवक को प्रखंड मुख्यालय में व्हीलचेयर दिया गया। बीडीओ सह सीडीपीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि दिव्यांग को व्हीलचेयर देने के लिए उन्होंने लगातार मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि प्रखंड में अगर कोई दिव्यांग व्यक्ति छूट गया है तो उसे भी व्हीलचेयर दिया जाएगा। मौके पर डीआरडीए आलोक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, मुखिया कन्हाय राम, संजय कुमार यादव, रौशन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।