सशिविमं, पिहरा का किया गया औचक निरीक्षण



गावां, गिरिडीह 

गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का विद्या विकास समिति के उपाध्यक्ष सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सतिश्वर सिन्हा एवम विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य द्वार पर कन्या भारती की सदस्यों के द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे वार्षिक परीक्षा का परीक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण किया व परीक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हुए। उन्होंने विद्यालय की वंदना व्यवस्था ,कम्प्युटर कक्ष, पुस्तकालय, साइंस किट , बागवानी व कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया। कहां के पुरे प्रांत में इस विद्यालय के कार्यक्रमों , गतिविधियों, व परीक्षा परिणाम की चर्चा होती है। जिले की सीमा पर ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आचार्यों व छात्र छात्राओं से विद्यालय विकास ,अनुशासन व शैक्षिक गतिविधियों र भी चर्चा की। 
मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, सुनील सिन्हा, आचार्य राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधेश्याम, चंचला देवी, कमल किशोर सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, प्रियंका कुमारी , अनुपम कुमारी एवम प्रमोद कुमार समेत कई उपस्थित थे।