मांडर, गिरिडीह
रिपोर्ट : डा संजय प्रसाद
मांडर थाना क्षेत्र के मेशाल तालाब के समीप शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एन एच-75 पर ऑटो को पीछे से टर्बो ने धक्का मार दिया, जिससे ऑटो सवार दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को ईलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक ईलाज के बाद मुरगु रातू निवासी 30 वर्षीया सीमा देवी तथा 42 वर्षीया रीता देवी मुरगु से ऑटो में बैठ मांडर आ रही थी। इसी क्रम में मेशाल मुड़मा तालाब के समीप ऑटो को एक टर्बो ने पीछे से टक्कर मार दिया। घायल महिलाओं में से एक महिला सीमा देवी को प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए रिम्स राँची भेज दिया है, वहीं रीता देवी को घर भेज दिया है।
बता दें, मांडर पुलिस ने टर्बो को अपने संरक्षण में ले लिया। वहीं ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा।