Gopalganj: महान व्यक्ति वही होता है जो किसी से झगड़ा होने पर झुक जाता है और क्रोध आने से रुक जाता है- विशल्य सागर जी मुनिराज



भागलपुर, बिहार 
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार


श्री दिगंबर जैन मंदिर, भागलपुर में आज परम पूज्य संत श्री विशल्य सागर जी मुनिराज ससंघ में सानिध्य में आज श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथा वलय के अर्घ मंत्रोच्चार के साथ 64 अर्थ चढ़ाये गये। सबसे पहले आदि तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जिनबिम्ब की अभिषेक क्रिया की गयी। विश्व में शांति एवं आत्मीय कल्याण के लिये शांतिधारा के माध्यम से मंगलकामना श्री सुलोचना देवी मातुश्री सुनील रारा द्वारा की गई। 

जिनश्रुत मनीषी गुरुदेव का पाद प्रक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य विधान में श्री पदम कुमार राजीव कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ।आज श्री जिनेन्द्र प्रभु की महाआरती का सौभाग्य श्री शांतिलाल जी जय कुमार जी काला परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीपाल मैना सुंदरी की भूमिका में श्री मनोज कुमार नीलू पाटनी परिवार ने पुण्यार्जन किया। स्वास्थ्य विभाग का संचालन श्री राजेश पाटनी, कमल पांड्या, विनोद विनायका, अनिल रारा, आदि लोगों ने किया।

उपरोक्त जानकारी सुनील जैन एवं सुमित जैन ने दी। बाहर से आए हुए मुख्य अतिथि भागलपुर की प्रथम महिला डॉक्टर वसुंधरा लाल और मेयर प्रतिनिधि श्री दीपक शर्मा जी थी। उनका स्वागत श्री सुमंत पाटनी एवं सीमा पाटनी द्वारा किया गया। डॉक्टर वसुंधरा लाल ले मुनि महाराज जी से आ कर आशीर्वाद लिया।