बिरनी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंकू वर्मा
बिरनी थाना क्षेत्र के ओरगो में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया, जिसमें ओरगो निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ साकिब ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।
बताया गया कि आरोपी उसी गाँव के रहने वाले हैं। घायल सुरेंद्र ने बताया कि वह घरबारी के पास पत्थर चुन रहे थे, तभी अचानक अशोक यादव, पंकज यादव, सुरेंद्र यादव, बासुदेव महतो एवं महिलाएं समेत दर्जनों लोग आये और लाठी, डंडे एवं पत्थर फेंक कर मारपीट करने लगे। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।