Birni: मॉडल स्कूल में अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, विभाग को नहीं है जानकारी





बिरनी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंकू वर्मा 

बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत द्वारपहरी मॉडल स्कूल में पिछले 4 जुलाई को एसएमसी सदस्यों की बैठक कर समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान पर्वेक्षक के रूप में सीआरपी दामोदर कुशवाहा एवं सभा अध्यक्ष के रूप में मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल उपस्थित रहे। 

इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार अशोक कुमार मंडल एवं भीम दास का नाम आया। दो सदस्य होने के वजह से पर्वेक्षक ने चुनाव के लिए वोटिंग करवाया। वोटिंग में अशोक मंडल को 5 एवं भीम दास को 4 मत प्राप्त हुए। एक मत पर खाली पर्ची होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। 

पर्वेक्षक ने अशोक मंडल को अध्यक्ष की घोषणा भी कर दिया। वहीं पर्वेक्षक दामोदर प्रसाद कुशवाहा से पूछे जाने पर कहा कि बैठक में सदस्यों के द्वारा विरोध हो जाने के वजह से बैठक निरस्त कर दिया गया। परन्तु बैठक निरस्त होने की सूचना बीआरसी को नहीं है। सदस्यों ने शनिवार को अशोक मंडल के पक्ष में समर्थन देते हुए इसकी सूचना बीआरसी को दिया है। 

इस सम्बंध में बीइओ अशोक कुमार से बात करने की कोशिश किया गया परन्तु उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।