Tisri: दो बाइक की आपसे टक्कर में बाइक सवार हुआ घायल, गंभीर स्थिति देखते हुए किया गया रेफर



तिसरी, गिरिडीह

तिसरी गावां मुख्य मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष बुधवार को दो बाइक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी निवासी रामदेव राम बिहार के झुमराज स्थान से पूजा में सम्मिलित हो कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे मुस्तकीम अंसारी पिता मो फारूद ने उन्हें टक्कर मार दिया। 

दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने से मुस्तकीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके पश्चात स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डा ज्ञानेंद्र ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।