नालंदा, बिहार
रिपोर्ट : दीपक विश्वकर्मा
नालंदा रहुई प्रखंड के देकपूरा गांव स्थित देवी स्थान के समीप श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जेडीयू के जिला महासचिव भवानी सिंह शामिल हुए और उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर भागवत कथा कथावाचक द्वारा उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें यदि अपने बच्चों में धर्म की प्रति आस्था उत्पन्न किया जाए तो निश्चित तौर पर वहां आने वाले समय में अपने जीवन की सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति हमारे विचारों से हमारे संस्कारों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक गांव शहर में निरंतर होना चाहिए। साथ ही साथ प्रतिदिन हम जिस देवी देवताओं को मानते हैं उनकी पूजा अर्चना करते हुए भगवान में मन से ध्यान लगाना चाहिए ।ताकि हमारे परिवार और बच्चों पर ईश्वर की कृपा सदा बनी रहे। कथा वाचक श्री श्याम शुभम महाराज जी ने लोगों को अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का श्रवण कराया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं हे अर्जुन क्रोध से भ्रम पैदा होता है भ्रम से बुद्धि व्यग्र हो जाती है ,जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट हो जाता है, तब व्यक्ति का पतन हो जाता है। अर्थात मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए ।संयम बरते होते हुए शांत रहना चाहिए । उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि का वास करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण आप सभी की मनोकामना को पूर्ण करें। इस आयोजन में रणविजय सिंह, डिंपल देवी , अंबा पंचायत की मुखिया सुशीला देवी, भाजपा के जिला महामंत्री अविनाश मुखिया ,अरुण कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग शामिल हुए।इस कथा वाचन में आसपास के कई गांव के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भक्ति रस का आनंद उठाया।