Nalanda: राहों की कांटे चूनने‌ वाले नारायण बाबू हुए नश्वर : आरसीपी सिंह



नालंदा, बिहार
रिपोर्ट : दीपक विश्वकर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह अपने पूरे कारवां के साथ सोमवार को चंडी प्रखंड के गौढ़ापर पहुंचे। जहां बहुमुखी प्रतिभा की धनी, राजनीतिक, समाजिक, धार्मिक व उदारचित व्यक्तित्व वाले जेपी सेनानी दिवंगत नारायण प्रसाद उर्फ नेताजी की चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना किया। 

श्री सिंह ने परिजनों से मिलकर हौसला बढ़ाया और कहा कि पिताजी का देहावलोकन हो जाना बहुत ही दुखद है। नारायण बाबू राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हैं, जिसकी भरपाई इस जन्म में संभव नहीं है। यह ऐसे शख्स थे जो रोज सुबह उठकर गौढ़ापर से बढ़ौना पैदल जाते और रास्ते में बिखरे एक एक कांटे चूनते जाते ताकी पीछे आने वाले लोगों को काटा न चूभ जाये। ऐसे महानुभाव को शत् शत् नमन है। 

विपिन कुमार यादव ने कहा आज एक पीढ़ी का अंत हो गया। उन्होंने हर क्षेत्र में बगैर किसी लाभ के काम किया है। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या समाजिक कार्य हो या फिर धर्म-कर्म का क्षेत्र हो, सबमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुद को प्रतिस्थापित भी किया। वह हर समाजिक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के हर एक जनता दरबार में जाते और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष मजबूती से रखते और समाधान कराते। 

इस मौके पर रमाकांत पांडे, विपिन कुमार यादव, अनिल कुमार पटेल, डॉ प्रियदर्शी अशोक, विशन कुमार बिट्टू संजय कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, सोना कुमार, चंदन पांडे, चुन्नू पांडे, प्रकाश पादुकेण, सुबोध कुमार मुन्ना, रजनीश कुमार, वीर अभिमन्यु सिंह समेत सैंकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।