Nalanda: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजगीर के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में सीआरपीएफ और उनके परिजनों को कराया गया योगाभ्यास


 
नालंदा, बिहार 
रिपोर्ट : दीपक विश्वकर्मा

रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, राजगीर में 09वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह 6 बजे से योग्य प्रशिक्षकों की निगरानी में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार, कमाण्डेंट (मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी) सहित रि०प्र०कें राजगीर, डा० सुरेन्द्र प्रताप यादव, कमाण्डेंट/चीफ मेंडिकल आफिसर (एस०जी०) फिरोज अली (उप० कमा०, नील कमल भारद्वाज (उप०कमा0) अजीत कुमार (सहा० कमा० ) हरे राम (सहा0 कमा०) अमित कुमार (सहा0 कमा0) चंदन कुमार तिवारी (सहा० कमा० ) एवं विनोद कुमार चिकित्सा अधिकारी सहित कैम्प में निवासरत केरिपुबल के अधिकारीयों व जवानों की महिलाओ एवं बच्चों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के आरंम्भ में नील कमल भारद्वाज (उप०कमा०) ने योग के रुप में ज्ञात प्राचीन अभ्यास के स्थायी लाभों के बारे में बताया एवं छोटे-छोटे गावों एवं शहरों तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए इस संस्थान द्वारा 27/05/2023 से निरंतर अलग-अलग स्थानों पर योग से सम्बंधित विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वर्ष – 2023 अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” अर्थात्पूरी धरती एक ही परिवार है एवं सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।

अतः हम सभी को योग का अभ्यास निरंतर करना चाहिए जिससे की शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबुत हो सके। कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात् मुख्य अतिथि अरविंद कुमार, कमाण्डेंट (मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी) के द्वारा सभी। अधिकारीयों, जवानो एवं उनके परिवार के सदस्यों को योग दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गयी एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते है। योग से हाने वाले इन्ही फायदों के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। 

हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए की योग एक प्रचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ती भारत में हुई और इससे शारीरिक,  मानसिक एवं अध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की।