जमुआ, गिरिडीह
रिपोर्ट : हरिओम कुमार
झारखंड धाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद मंडल की गिरफ्तारी से लोगों में दिन-प्रतिदिन आक्रोश पनपता जा रहा है। इस बाबत बुधवार को जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा हटिया मैदान में ग्रामीणों की एक बैठक मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुस्लिम अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन मनमानी पर उतर आया है और निर्दोष ग्रामीणों को संगीन मामलों में फंसा रहा है। रेल प्रशासन की मनमानी किसी भी कीमत में नहीं चलेगी। पंसस मुंशी वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र में जन्मसिद्ध अधिकार होता है और लगभग 12 वर्षों से क्षेत्र की जनता झारखंड धाम होल्ड के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत है।
हटिया मैदान जेल का ताला टूटेगा गोविंद मंडल छूटेगा, रेल प्रशासन होश में आओ जैसे सरीखे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा, झारखंड धाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुस्लिम अंसारी, पंसस मुंशी वर्मा, सद्दाम अंसारी, बद्री मंडल, कुलदीप विश्वकर्मा, बद्री मंडल, गोविंद वर्मा, त्रिभुवन मंडल, शिव शंकर मंडल, रीतलाल मंडल, शंकर मंडल, नारायण मंडल, सीताराम मंडल,
गुलाब मंडल, प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, गोकुल शर्मा, बनवारी शर्मा, बुंदिया देवी, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, रिंकू देवी, देवकी देवी, बिजली देवी, उषा देवी, नवीन वर्मा, प्रदीप वर्मा, सकलदेव चौधरी, सुमन मंडल, दीपक वर्मा, रवि मंडल, टुना मंडल, देव कुमार, ठाकुर धीरज विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, चंदन महादेव, सविता देवी, कविता देवी, मनसा देवी, सुशीला देवी, बाबूलाल सिंह, भीम सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, गिरजा सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।