Gopalganj: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की स्वागत की व्यापक तैयारी, दिघवा दुबौली और महमदपुर में सिक्के से तौलेगी जनता



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

गोपालगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार तीन जून को आगमन कार्यक्रम निर्धारित है। उनकी स्वागत की व्यापक तैयारी की गयी है।
  
बता दें, बैकुंठपुर प्रखंड के सटे सीमा कुदरिया के पास अम्बेडकर चौक पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही वहां लोगों को वह सम्बोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दिघवा दुबौली आगमन पर डाक बंगला चौराहा पर उनका स्वागत कार्यक्रम है, जहां जनता उन्हें सिक्के से तौलेगी।
  
पुनः महमदपुर चौक पर उन्हें सिक्कों से तौला जायेगा तथा वहां से गोपालगंज के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां गोपालगंज क्लब में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।