Gopalganj: भाजपा के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 21 जून को आयेंगे गोपालगंज, स्वागत की व्यापक तैयारियां हुई पूरी



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश 

गोपालगंज जिले में बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोपालगंज में सम्राट चौधरी का पहला दौरा है। श्री चौधरी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और गोपालगंज जिले में प्रवेश के साथ ही उनके स्वागत के व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
  
जानकारी के अनुसार एस एच 90 के समीप दो स्थानों दिघवा दुबौली और महमदपुर में भारतीय जनता पार्टी समर्थकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सिक्कों से तौला जाना है। ‌यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने दी है। विदित हो कि बीते तीन जून को ही सम्राट चौधरी का कार्यक्रम निर्धारित था। किन्तु बालासोर रेल दुर्घटना के कारण उन्होंने दुर्घटना से आहत हो कर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।