Giridih: जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया आयोजन, घर घर मोदी सरकार के उपलब्धियों को बताने का दिया गया निर्देश



जमुआ, गिरिडीह 

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को जमुआ के मिर्जागंज स्थित गौशाला भवन में पार्टी का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के सभी 7 मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि वास्तव में विकास क्या होता है, भारत वासियों ने यह पिछले 9 वर्षो में देखा है. झारखंड में भी विकास लोगों ने तब देखा, जब यहां डबल इंजन की सरकार थी. हेमंत सोरेन सरकार की भ्रष्टाचार की चर्चा पुरे भारत देश में भी होती है. 

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि 9 साल में पीएम मोदी ने विकास की योजनाओं से हर घर को लाभ पहुंचाया है. पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील पासवान ने कहा कि हमें 20 से 30 जून तक घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है. इस अभियान में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी दुरुस्त कर लें. 

सम्मेलन में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,अशोक उपाध्याय, सुभाष चंद्र सिंहा, केदार यादव, बैजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, राजेश हाजरा, मनोज पासवान, कामेश्वर पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।