Gawan: भाकपा माले द्वारा बिरने पंचायत स्तरीय लोकल कमिटी का किया गया गठन



गावां, गिरिडीह

भाकपा माले द्वारा बिरने पंचायत में 21 सदस्यीय लोकल कमिटी का गठन पंचायत भवन बिरने में संपन्न हुई, जिसमें लोगों नें सर्वसम्मति से संजय पासवान को सचिव क़े पद पर नियुक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में 4 अध्यक्ष मंडली का गठन किया गया जिसमे संजय पासवान, शमसाद आलम, बैजू यादव, नरेश यादव को चुना गया एवं संचालन मंडली में बिरने मुखिया चन्दन यादव, दीपक यादव, अभिनन्दन विश्वकर्मा, उप मुखिया बबलू रविदास को चुना गया। पर्यवेक्षक के तौर पर प्रखंड कमिटी सदस्य अशोक मिस्त्री उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से भाजपा ने गंगा - जमुनी तहजीब को मिटानें का काम किया है। साथ ही महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है गैस सिलेंडर से लेकर आटा, दाल, चावल, पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में कोडरमा लोकसभा व धनवार विधानसभा से भाजपा को उखाड़ फेक देंगे। 

उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक का अपना फंड जो मिलता है ओ पैसा कहा खर्च हुआ है दिखता ही नही है। भाजपा सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है। चार वर्षों में एक भी शिलापट्ट क्षेत्र में देखने को नही मिलता है। क्षेत्र में ढिबरा बन्द हो गया है लेकिन यहां के सांसद व विधायक आवाज उठाने को तैयार नही है।

 भाजपा सरकार सिर्फ वोट लेकर कुर्सी चाहता है जनता से कोई लेना देना नही रहता है। भाकपा माले ही एक ऐसी पार्टी हैं जो हमेशा गरीब गुरबों, किसान - मजदूरों, दलितों अकलियतो के हक़ अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

मौक़े पर प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, संजय पासवान, नरेश यादव, दीपक यादव, चन्दन यादव, नकिब रजा, कृष्णा यादव, कमलेश यादव, आनंद सिंह, अशोक पासवान, भुनेश्वर यादव, दीपक यादव, महावीर दास, श्यामसुंदर दास, प्रवीन यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।