Deori: सुख गए कुआं और चापाकल, बेहराडीह गांव के तिवारी टोला में मचा पानी के लिए हाहाकार


देवरी, गिरिडीह

देवरी प्रखंड के बेडोडीह पंचायत अंतर्गत बेहराडीह तिवारी टोला में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। उक्त टोला में एक मात्र चापाकल है, जिसमे एक एक घंटे के अंतराल में मात्र एक बाल्टी पानी निकलता है। उक्त चापाकल में पाईप लगाने की आवश्यकता है। वहीं लगभग छः से अधिक कुएं है जो बिल्कुल सुख गया है और मुस्किल से दो चार बाल्टी पानी निकलता है, जिससे ग्रामीणों को पानी पीने से लेकर नहाने धोने एवं मवेशियों को पानी पिलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, किंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।वहीं महिलाओं ने बताया कि हमलोगों को पानी पीने और नहाने में काफी परेशानी हो रही है। कुआं से मात्र एक दो बाल्टी ही पानी निकलता है, जिससे उनका घर का काम काज करना दुभर हो गया है। वहीं इस संबंध में जब उक्त पंचायत के मुखिया लाला अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम पानी समस्या को लेकर विभाग को लिखित सूचना दिए हैं, किंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पेयजल समस्या को देखते एक बार हम अपने स्तर से खराब चापाकल का मरम्मती करवाए थे, लेकिन जलस्तर नीचे चले जाने से समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ाते चला जा रहा है। जितने भी बंद चापाकल है, सभी में पहले से अधिक पाईप लगाने की आवश्यकता है। तभी यह समस्या दूर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग किया है। मौके पर अंजू देवी, कालो देवी, बबिता देवी, सत्यम तिवारी, राजेश तिवारी, पंकज तिवारी, सीताराम तिवारी, मोहित तिवारी, रूपेश तिवारी, मिथुन तिवारी, दिलीप तिवारी, जयदेव तिवारी, अनिता देवी, सुरेंद्र तिवारी, आलोक देवी, लक्ष्मण तिवारी, उत्तम तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।