Birni: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक हुआ संपन्न, कई विषयों पर किया गया चर्चा



बिरनी, गिरिडीह

▪️जिप सदस्य शाजदा खातून एवं सलीम अंसारी के कांग्रेस में सदस्यता को लेकर की गई चर्चा

▪️कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के स्वागत पर की बैठक

शुक्रवार को बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत केंदुआ फुटबॉल मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरिया बगोदर और बिरनी के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिरनी में 3 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आगमन होने वाला है, जिसको लेकर हम सभी तैयारी कर रहे हैं। मध्य जोन के जिला परिषद सदस्य साजदा खातून एवं डॉक्टर सलीम अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता तीन जुलाई को राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करेंगे और आगे आने वाला दिन में कांग्रेश बगोदर विधान सभा में मजबूती के साथ चुनाव में उतरने का काम करेंगे। 

साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि बगोदर विधानसभा में परिवर्तन की जरूरत है और तीसरे विकल्प के रूप में बगोदर विधानसभा की जनता कॉन्ग्रेस को अपना बहुमत देने का काम करेगी। बैठक में इंटक प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वासुदेव वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार राय, सरिया प्रखंड अध्यक्ष मुरली मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष इतवारी महतो, 

महासचिव राजेश कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सलीम अंसारी, समाजसेवी राजू अंसारी, सुरेंद्र वर्मा, मकसूद आलम, हाफिज अख्तर अंसारी, प्रमोद राय, महेंद्र ठाकुर, सुबोध वर्मा, गुली महतो, काज मुद्दीन अंसारी, सिराज अंसारी, अजय शर्मा, यूसुफ आजाद, चंद्रिका महतो, डॉक्टर आशिक अंसारी, ताराचंद दास, महबूब सनम आदि उपस्थित थे।