बिरनी, गिरिडीह
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैठक बिरनी के जूठाआम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष साव ने तथा संचालन विहिप प्रखंड मंत्री बालेश्वर साव ने किया।
विहिप जिला मंत्री श्री निरंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश धर्म संस्कृति समाज की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को और अधिक सुदृढ़ करना यह समय की मांग है। इसके लिए हर पंचायत स्तर पर समिति निर्माण करना बहुत जरूरी हैं। कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन आज तन मन से करने की जरूरत हैं।
वही जिला मिलन केंद्र प्रमुख ईश्वर पंडित ने प्रत्येक मंगलवार को अपने आस पास के मंदिरो में जाकर महाआरती, सत्संग करने की बात कही। प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख बबलू यादव ने कहाँ आज देश धर्म को विहिप बजरंग दल जैसे संगठनों की जरूरत हैं। चारों और देश धर्म के प्रति कुठारा घात किया जा रहा हैं। आज हर घर, हर गांव और पंचायत प्रखंड में मिलन केंद्र, सत्संग, साप्ताहिक मिलन केंद्र क़ा गठन करना बहुत ही जरूरी हैं।
क्यूँकि आज हमारे हिन्दू सामाज में कई कुरुतिया सामने आ रहा हैं, इसे तभी समाप्त किया जा सकता हैं जब हर घर हर गांव तक हमारा संगठन मजबूत हो। प्रखंड अध्यक्ष संतोष साव ने कहा कि आज देश जिस दिशा की ओर जा रहा है, यह बहुत ही चिंतन क़ा विषय हैं। हम सब आज अनेक जातियों, राजनितिक पार्टियों में उलझ कर अपने सनातन धर्म के प्रति कुछ भी करने को तैयार हैं। लेकिन अभी समय हैं जातियों, राजनितिक पार्टियों में ना बटकर एक होने क़ा समय हैं। तभी हमारा हिन्दू सामाज आगे बढ़ पाएगा।
विहिप प्रखंड मंत्री बालेश्वर साव ने संगठन से संबंधित कई बातें बतला कर कार्यकर्ताओं को तन मन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में विहिप उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, राजेश सिंह, प्रखंड सह मंत्री कुंदन सिंह, बिरनी प्रखंड से संस्कार प्रमुख मन्नू कुमार, गौ रक्षा प्रमुख रोहित बजरंगी, दिवासकर राउत, विशाल बजरंगी, प्रवीण कुमार, रवि शर्मा, राजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।