UPSC Result 2022 : गिरिडीह जिले के गगन बरनवाल ने यूपीएससी में पाई सफलता, पिता चलाते हैं राशन की दुकान


गिरिडीह

संघ लोक सेवा आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें झारखंड गिरिडीह के गगन कुमार ने भी जीत हासिल की है. गगन ने 556वीं रैंक हासिल की है। गगन गिरिडीह के सरिया बगोदर का रहने वाला है। पिता का नाम सुभाष बरनवाल है। जो राशन की दुकान चलाते हैं। बता दें कि गगन ने पांचवीं बार यह सफलता हासिल की है। गगन कुमार के दो भाई और एक बहन है। उनकी बहन डॉक्टर हैं। जबकि बड़ा भाई पिता के काम में हाथ बंटाता है।

गगन ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने 2017 में IIIT इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। गगन ने अपने बारे में बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। इससे पहले भी वे दूसरे और तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे थे. यानी इस बार उन्होंने तीसरी बार इंटरव्यू दिया था। जब पिछले दो बार में उनका चयन नहीं हुआ तो वे मायूस हो गए थे। फिर उन्होंने सोचा कि अब प्राइवेट नौकरी करेंगे।

किंतु, उनकी मां ने कहा कि वह अपने लक्ष्य से पीछे न हटें। इसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की और आज नतीजा सबके सामने है. गगन के पिता उसे हर महीने दिल्ली में 12 हजार रुपये देते थे। दिल्ली का पटेल नगर आसमान छू रहा था क्योंकि वहां किराया कम था। उसने बताया कि वह केवल ऑप्शनल विषय की कोचिंग करता था। उन्होंने अन्य सभी विषयों का अध्ययन स्वयं किया। उसने 10वीं की पढ़ाई सरिया के ही स्कूल से की। इसके बाद छोटानागपुर इंटर कॉलेज बरोकेला से इंटर की पढ़ाई की है।