UPSC result 2022: सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, लड़कियों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन, इशिता किशोर बनी टॉपर


Upsc Result 2022

UPSC ने आज 2022 सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी टॉपर बनी हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में लड़कियों का धमाल है और शायद पहली बार सभी महिलाएं टॉप चार में हैं. स्मृति मिश्रा चौथे और मयूर हजारिका पांचवें स्थान पर पहुंचने में सफल रही हैं.

कुल 933 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया 

आज जारी यूपीएससी के नतीजों के मुताबिक कुल 933 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें से 345 सामान्य, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी 263, एससी 154 और एसटी 72 वर्ग से सफल घोषित किए गए हैं.

परीक्षा सितंबर में हुई थी 

यूपीएसी की लिखित परीक्षा सितंबर के महीने में हुई थी और साक्षात्कार इस साल जनवरी से मई के बीच आयोजित किए गए थे। इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस के लिए कुल 180, आईपीएस के लिए 200, आईएफएस के लिए 38 लोगों का चयन किया गया है। UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य पदों के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) आयोजित करता है। चयन के तीन चरणों के बाद इन सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें 345 सामान्य, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी उम्मीदवार हैं।

टाॅपर्स की लिस्ट

1.इशिता किशोर

2. गरिमा लोहिया

3. उमा हरति एन

4. स्मृति मिश्रा

5. मयूर हजारिका

6. गहना नव्या जेम्स

7. वसीम अहमद भट

8. अनिरुद्ध यादव

9. कनिका गोयल

10. राहुल श्रीवास्तव.

11 परसंजीत कौर.

12. अभिनव सिवाच

13. विदुषी सिंह

14. कृतिका गोयल

15. स्वाति शर्मा

16. शिशिर कुमार सिंह

17. अविनाश कुमार

18. सिद्धार्थ शुक्ला

19. लघिमा तिवारी

20. अनुष्‍का शर्मा

933 उम्मीदवारों में से 320 महिलाएं हुई सफल 

आयोग ने कुल 933 उम्मीदवारों (613 पुरुष और 320 महिला) के नामों की सिफारिश की थी। इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। वह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक हैं। 

किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक गरिमा लोहिया (रोल नंबर 1506175) ने वैकल्पिक विषयों के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उमा हराथी एन (रोल नंबर 1019872) आईआईटी, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग स्नातक (बी.टेक) हैं। वह तीसरे स्थान पर रहीं। स्मृति मिश्रा (रोल नंबर 0858695) मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बीएससी) हैं। वह चौथे स्थान पर रहीं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।