सरिया, गिरिडीह
सरिया थाना पुलिस ने जाली नोटों का धंधा करने वाले एक धंधेबाज के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को सरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्या ने बताया की सरिया थाना कांड संख्या 183 / 22 धारा 489 के प्राथमिक अभियुक्त 56 वर्षीय भातो महतो पुरन पतारी, परसन ओपी, धनवार का निवासी था। पिछले 6 माह से वह फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त को विधिवत करवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |