गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के दो अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं। विगत दो माह से गोपालपुर थानाध्यक्ष का पद रिक्त रहने के कारण पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को गोपालपुर थाना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पुलिस अवर निरीछुट्टी क्षक दीपक कुमार भी निजी कार्य बता कर लम्बी अवधि के लिए अवकाश में चले गये हैं। इस कारण गोपालपुर थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार की लम्बी अवधि में निजी कार्य बता कर छुट्टी पर चले जाने के कारण पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत पासवान को गोपालपुर के थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया है। पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत पासवान पुलिस केन्द्र गोपालगंज में पदस्थापित थे। जबकि सार्जेंट रानी कुमारी को कार्यालय पुलिस केन्द्र गोपालगंज से रक्षित कार्यालय पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दी है