Ranchi: ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने किया बैठक



मांडर, रांची
रिपोर्ट : डॉ. संजय प्रसाद

मांडर वन विश्रामागर परिसर में चान्हो-मांडर प्रखंड के ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष के साथ झारखंड राज्य वन प्रबंधन समन्वयक समिति के सदस्य सह झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने बैठक किया। मुख्य अतिथि का स्वागत वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बुके देकर करते हुए अपने चान्हो मांडर प्रखंड में वन विभाग के विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दिया। 

बैठक में बन्धु तिर्की ने सभी समिति के अध्यक्ष को उनके कार्य एवं अधिकार की जानकारी देते हुए सरकारी राशि का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने का निर्देश दिया। समिति के अध्यक्षजनों के मानदेय एवं पहचान पत्र निर्गत की मांग झारखंड सरकार के समन्वयक समिति के सदस्य सह पूर्व मंत्री से की गई। 

समारोह का समापन से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा वनों एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात रुद्राक्ष का पौधा लगाकर सभी को अपने क्षेत्र में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ बचाव पेड़ लगाव का संदेश दिया गया। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी बुढ़मू, मांडर सुरेन्द्र सिंह, संजय पाहन, अमृत तिर्की, मनोज कच्छप, बालकिशोर मिंज, समीर कुमार, बिनोद मिंज, गुप्तेश्वर सिंह, जुवेल तिग्गा, जमील मलिक, रणविजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।