Ranchi: हॉस्टल में रहकर स्नातक कर रही बिहार की छात्रा निवेदिता की गोली मारकर कर दी गयी हत्या


रांची

बिहार के नवादा की रहने वाली निवेदिता झारखंड की राजधानी रांची में रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी. आज शुक्रवार को रांची के अरगोड़ा चौक स्थित पटेल पार्क के सामने गली में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बाइक सवार ने उसे नजदीक से गोली मारी और फरार हो गया। यहां आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने छात्रा को गोली मार दी और फरार हो गया. घटना में गंभीर रूप से घायल निवेदिता को इलाज के लिए तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छात्रा रांची के उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी और स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. वह बिहार के नवादा की रहने वाली बताई जा रही है। हत्या के आरोपी बाइक पर आए थे और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। इधर, घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक प्रेमी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।