Ranchi: पुलिस ने होटल में किया छापेमारी, अश्लील हरकत करते हुए 3 जोड़ा धाराएं


रातु, रांची
रिपोर्ट : डॉ संजय प्रसाद

रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़-पिर्रा रोड स्थित होटल ताज से रातू पुलिस ने तीन लड़का और तीन लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। होटल के संचालक सलमान खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। रातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि किसी ने गुप्त सूचना दी कि ताज होटल में सेक्स रैकेट का काम किया जाता है और अभी भी कई लड़के और लड़की वहां पनाह लिए हुए है। 

गुप्त सूचना के आधार पर होटल की जांच की गई तो तीन लड़का और तीन लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया है। तीनो जोड़ों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही जांच की जा रही है कि उक्त होटल में वह लोग कैसे पहुंचे। लड़कियों के घरवालों से भी संपर्क किया जा रहा है। जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि उक्त होटल रातू काठीटांड़ निवासी अरशद अयूब की है। जिनकी पत्नी अकलिमा खातून रातू से जिला परिषद सदस्य रह चुकी है।