Jharkhand: आज से मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की हुई शुरुआत, जल्द करें आवेदन


CM Medha Scholarship Scheme 

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा, 2023 का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 19 जून से डाउनलोड किया जाएगा। जिन छात्रों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे लाभ प्राप्त करने के लिए 20 मई से 9 जून तक फॉर्म भर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। बताया गया कि छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों का ही चयन किया जाएगा।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रत्येक चयनित छात्र को 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रों को कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं में 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। तभी उन्हें आने वाले वर्ष के लिए छात्रवृत्ति के लिए पात्र माना जाएगा। आकांक्षा में नामांकन कराने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति राशि का 50 प्रतिशत ही दिया जाएगा। परीक्षा खंड एक और खंड दो में आयोजित की जाएगी। छात्रों को सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे।

क्या है मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के पीछे झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार परीक्षा लेगी। जिसमें पहले 5000 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। छात्रवृत्ति 4 साल के लिए उपलब्ध होगी। इस योजना में आठवीं कक्षा के छात्र भाग ले सकते हैं। जो छात्र इस योजना के द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में सफल होंगे और न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करेंगे उन्हें हर महीने ₹12000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

कैसे अप्लाई कर सकते हैं 

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद वेबसाइट का मेन पेज खुलेगा और छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन का लिंग ढूंढना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी हैं फिर इसके बाद कम्युनिकेशन डिटेल्स भरनी होंगी। दस्तावेज दोबारा अपलोड करने होंगे। और अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 

▪️फॉर्म भरने की होने की तारीख - 20 मई 

▪️फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 09 जून 

▪️एडमिट कार्ड - 19 जून परीक्षा तिथि - 24 जून 

▪️अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।