No Smoking: ट्रेन या फ्लाइट में सिगरेट पीने पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल या अन्य सजा; जानें पूरी जानकारी


Smoking In Train Or Flights

अगर आपको भी सिगरेट पीने की आदत है तो अब यह आदत आपके लिए फंदा बन सकती है। जी हाँ, हाल ही में एक शख्स फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए पाया गया. फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जब उस शख्स से पूछा गया कि उसने फ्लाइट में स्मोकिंग क्यों की? तो जवाब में उन्होंने कहा कि पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो उसे लगा पी सकते हैं। क्योंकि वह अक्सर ट्रेन में बीड़ी पीता था। अगर आप भी ट्रेन या फ्लाइट में सिगरेट या बीड़ी पीते हैं तो अब ये आप पर भारी पड़ सकता है. इसके लिए आप पर कई धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। जिसके लिए जेल से लेकर जुर्माने तक की सजा का प्रावधान है।

यह है फ्लाइट में धूम्रपान का नियम 

अगर आप फ्लाइट में सिगरेट या बीड़ी पीते हुए पाए जाते हैं तो इंडियन एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत आपको फ्लाइट से उतारा जा सकता है। इसके लिए आपको जेल की सजा भी हो सकती है। वहीं फ्लाइट में स्मोकिंग भी आपको 3 महीने से लेकर 2 साल तक नो फ्लाइट लिस्ट में डाल सकता है। यानी इस दौरान आपको फ्लाइट में सफर करने के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

ट्रेन में धूम्रपान करने के लिए यह है नियम 

वैसे तो ट्रेन में कई तरह का सामान ले जाने की मनाही होती है. लेकिन अगर आप ट्रेन में सिगरेट पीते हुए पाए जाते हैं तो रेलवे एक्ट की धारा 167 के तहत आप पर 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। तब आप अपने आसपास के यात्रियों को परेशानी में डालते हैं। इसके लिए हर जगह अलग-अलग स्मोकिंग जोन हैं। अगर आपको सिगरेट पीनी है तो आप वहां जा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर का मकसद सिगरेट पीने की आदत को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि लोगों को सिगरेट से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है।)