Gopalganj: चनावे गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित एक दर्जन लोग हुए घायल



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

गोपालगंज जिले के थावे थाना के चनावे गांव में देर रात जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मंगलवार को देर रात घटना की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि पूर्व से चलते आ रहे जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष के संजय महतो, मंजय महतो,सिपाही महतो,फुलेरी महतो,अनिता देवी,सविता देवी,बिंदा देवी,सरोज देवी सहित 9 लोग घायल हो गए। 

वहीं दूसरे पक्ष से मेनका देवी, राजा कुमार,एवम डोमा महतो सहित दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग ज़ख्मी हो गए। सूचना मिलने पर थावे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया की दोनों पक्षो का फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएंगी।