गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर स्थित बाबा मैरिज हॉल में भाजपा बैकुंठपुर द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 30 मई से 30 जून 2023 तक केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
महा संपर्क अभियान एवं 9 साल बेमिसाल में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में जाकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएंगे। कहा कि जब महा संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी घरों में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यों को जब जनता के बीच रखेंगे तो निश्चित रूप से आगामी चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त होगा और केंद्र में फिर भाजपा की निश्चित रूप से सरकार बनेगी ।
साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी का 3 जून 2023 को गोपालगंज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। गोपालगंज के सीमा में प्रवेश करते ही बैकुंठपुर विधान सभा के राजापट्टी से बढेया तक प्रदेश अध्यक्ष का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए गोपालगंज के विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि पार्टी महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए काफी उत्साहित है। प्रदेश अध्यक्ष का गोपालगंज जिले में ऐतिहासिक स्वागत पार्टी कर्ताओं द्वारा किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए गोपालगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गिरी और मंटू गिरी ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में कार्यकर्ता उत्साहित हैं तथा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गोपालगंज की सीमा में प्रवेश करते ही बैकुंठपुर विधानसभा से शुरू होगी गोपालगंज पार्टी कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है।
मंटू गिरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है एवं फिर 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, विधान सभा प्रभारी राजू सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता रामनरेश सिंह वीरेंद्र सहनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री नारायण सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सिंह जिला प्रवक्ता हेमंत कुशवाहा पूर्व डीआईजी व भाजपा नेता रामनारायण सिंह मदन राम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।