बिरनी, गिरिडीह
प्रखंड क्षेत्र के बरहमसिया पंचायत अंतर्गत ग्राम झांझ में शुक्रवार को ट्रैक्टर एवं जेसीबी को पार करने के विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बिरेंद्र प्रसाद वर्मा पिता दासो महतो ने इसी गांव निवासी विनोद प्रसाद कुशवाहा पिता स्वर्गीय श्याम लाल महतो, प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, पिता स्वर्गीय श्याम लाल महतो, विनायक प्रसाद कुशवाहा पिता विनोद प्रसाद कुशवाहा, विमल प्रसाद कुशवाहा पिता प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, संगीता देवी पति प्रयाग प्रसाद कुशवाहा एवं कुंती देवी पति विनोद प्रसाद कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस बीच घायल वीरेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि मैं अपने खेत से मिट्टी उठाने के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी को विनोद प्रसाद कुशवाहा के से पार कर रहा था इसके बदले में उन्होंने मुझसे ₹50000 की रंगदारी की मांग किया, जिसे मैंने देने से मना कर दिया। इस पर घात लगाकर उक्त लोगों ने लोहे की रड, टांगी एवं सब्बल से मेरे ऊपर हमला कर दिया, जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मेरे गले में से पहना हुआ लगभग एक भारी सोने के चैन को कुंती देवी ने झपट लिया। अचेतावस्था में हीं लक्ष्मी प्रसाद मौर्य पिता अयोध्या महतो एवं बासुदेव महतो ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी लाया जहां मेरा इलाज चल रहा है।