Bagodar: कुड़मी आक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर कुड़मी समाज ने किया बैठक का आयोजन


 
बगोदर, गिरिडीह

आगामी 29 अक्टूबर को कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले आयोजित विशाल कुड़मी आक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर बगोदर प्रखण्ड के पंचायत कुसमर्जा के भागलपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंजबिहारी महतो ने किया जबकि बैठक का संचालन तेजो महतो ने किया।

इस बैठक में छोटन प्रसाद छात्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुडमी को अनसुचित जनजाति की दर्जा देना ही होगा और हमारी भाषा कुडमाली को आठवी अनुसुचि में शामिल करना होगा। हमें अपनी हकमारी के खिलाफ सचेत ढंग से सामूहिक रूप लडना हैं। यह लडाई आनेवाली पीढी की है।

वक्ताओं ने बारी बारी से अपनी बातों को बैठक के दौरान रखा और सभी वक्ताओं ने अगामी 29 अक्टूबर को आयोजित कुड़मी आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाते हुए मोरहाबादी मैदान में दस लाख कुडमियों का महाजुटान करने पर जोर दिया। 

साथ ही कहा कि अगर इसके बावजूद राज्य सरकार और केन्द्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो एक माह बाद 29 नवंबर 2023 को 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की जायगी, जिसकी सारी जवाबदेही राज्य और केन्द्र सरकार पर होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से महासचिव रामचन्द्र महतो, जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, प्रवीण महतो, कुसमरजा पंचायत के मुखिया झरी महतो, दिनेश महतो, धर्मदेव महतो, कैलाश महतो, जीबाधन महतो, भागीरथ महतो, कोकिल महतो, टिको महतो, कैला महतो, बैजनाथ महतो, जगलाल महतो, उतिम महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।