Tisri : दो बाइक की टक्कर में दो लोग हुए घायल, एडमिट कार्ड लेकर घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा




तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार

तिसरी थाना क्षेत्र के झुमरखेलवा के समीप रविवार को दो बाइक की आपसी टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। वहीं दोनों की बाइक को भंडारी के मुखिया पिंकेश सिंह के देख रेख में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारी निवासी नीतीश सिंह हजारीबाग से अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई नितेश सिंह लेने पहुंचा। वापस घर पहुंचने के क्रम में झुमरखेलवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को साइड दिया। उसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक ने उन्हे टक्कर मार दी। दोनो बाइक के बीच हुए इस टक्कर में दोनों लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे भंडारी के कुछ गणमान्य लोग ने निजी वाहन से दोनों को तिसरी अस्पताल ले जाया साथ ही दोनों के बाइक को अपनी देख रेख में रख लिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ज्ञानेंद्र द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।