मांडर, रांची
रिपोर्ट : डॉ. संजय प्रसाद
मांडर के संत अलोइस गिरजाघर में धूमधाम से मसीहियों ने मनाया।येसु के पुनुरुत्थान के इस त्यौहार पर शनिवार की रात 12 बजे से ही रात्रि जागरण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में मसीही स्त्री पुरुष एवं बच्चों ने रात्रि व सुबह के आशीष एवं प्रार्थना में भाग लिया। मुख्य अनुष्ठाता फादर प्रसन्न तिर्की ने कहा कि प्रभु येसु ने मृत्यु पर विजय पाकर मनुष्य जाति के पापों को प्रेम रुपी बलिदान से जितने का संदेश दिया।येसु के गुड फ्राइडे को क्रूस पर शहादत के बाद तीसरे दिन जी उठना पुनरुत्थान का प्रतीक है। कोयल टीम ने अपनी सुमधुर पास्का गीत से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चर्च परिसर में कई धार्मिक वस्तुओं, खिलौनों के साथ जलपान के शिविर भी लगे हुए थे। ईस्टर पर इस कार्यक्रम में फादर जॉर्ज, फादर एडविन, फादर पोलीकार्प, फादर ब्रूनो शामिल थे। फादर नीलम संदीप तिरु ने सरगांव पारीस चर्च में ईस्टर पर धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराया।