तिसरी, गिरिडीह
▪️कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा जंगल मे निवास कर रहे दलित आदिवासियों को परेशान करने पर जताया आक्रोश
▪️कार्यक्रम में गावां व तिसरी प्रखंड से सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने ली माले की सदस्यता
तिसरी प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मंझिलाडीह के मैदान में माले द्वारा किसान मजदूर जनआक्रोश रैली कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंसस मनोज सौरेन व संचालन सुजीत हांसदा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि दर्जनों गांव के लोग जंगल मे आश्रित है। जिसे वन विभाग द्वारा जमीन व जंगल से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियो द्वारा आदिवासियो पर झूठा मुकदमा में फंसा कर डराने का काम किया जा रहा है। बल्थरवा गांव के तीन आदिवासियो पर झूठा मुकदमा किया गया है। कहा कि वर्षो से वन विभाग द्वारा ढिबरा बन्द कर दिया गया, जिससे गरीब आदिवासियो के बीच भुखमरी का स्थिति आ गया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी लोग जिस जगह पर घर बनाया है और खेती बाड़ी कर रहा है। उसी जमीन पर वन विभाग के द्वारा ट्रेंच काटकर परेशान किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक आदिवासी होने के बावजूद भी आदिवासी पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए है। क्षेत्र के सांसद व विधायक को क्षेत्र के जनता से कोई लेना देना नही है। जनता त्रस्त है और विधायक व सांसद मस्त है। क्षेत्र से मजदूर लगातार दूसरे राज्यो में पलायन कर रहे है। मनरेगा का कार्य किसी भी आदिवासी को नही मिल रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि वन कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा गिरिडीह उपायुक्त व मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे। कार्यक्रम में अन्य दल को छोड़ भाकपा माले में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर गावां प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जयनारायण यादव, नवीन टुडू समेत हजारों की संख्या में दोनों प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद थे।