Maruti Suzuki: 4 मॉडल में से इन 5 मॉडल की सबसे ज्यादा है डिमांड, जानिए किन कारों को सबसे कम खरीद रहे हैं लोग


Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ने मार्च की बिक्री का ब्रेकअप डेटा जारी किया है। कंपनी ने पिछले महीने 1,32,763 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, मार्च 2022 में यह आंकड़ा 1,33,861 यूनिट था। यानी मारुति के 1,098 यूनिट कम बिके। वैसे देखा जाए तो स्विफ्ट पिछले महीने कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही। इसकी 17,559 यूनिट्स बिकीं। मार्च 2022 में यह आंकड़ा 13,623 यूनिट था। यानी इसने 3,936 और यूनिट्स बेचीं और 28.89% की सालाना ग्रोथ हासिल की। मारुति के टॉप-3 बेस्ट सेलिंग मॉडल्स में Swift, WagonR और Brezza थे। जबकि सबसे कम बिकने वाले मॉडल XL6, Ciaz और S-Presso रहे।


पिछले महीने स्विफ्ट की 17,559 यूनिट बिकीं। इसमें 28.89% की ग्रोथ दर्ज की गई है। WagonR की 17,305 इकाइयां बिकीं। इसमें 29.75% की गिरावट दर्ज की गई। Brezza की 16,227 यूनिट बिकी। इसमें 30.45% की ग्रोथ मिली है। Baleno की 16,168 यूनिट बिकीं। इसमें 12.18% की ग्रोथ मिली है। Dzire की 13,394 इकाइयां बिकीं। इसमें 28.08% की गिरावट दर्ज की गई। Eeco की 11,995 यूनिट्स बिकीं। इसमें 30.08% की ग्रोथ दर्ज की गई है। Grand Vitara की 10,045 यूनिट बिकीं। इसमें 7.57% की ग्रोथ मिली है। Alto की 9,139 इकाइयां बिकीं। इसमें 19.92% की ग्रोथ दर्ज की गई है।


इसी तरह Ertiga की 9,028 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें 14.45% की ग्रोथ मिली है। Celerio की 4,646 यूनिट बिकीं। इसमें 27.88% की गिरावट दर्ज की गई। Ignis की 2,760 यूनिट बिकीं। इसमें 38.28% की ग्रोथ मिली है। S-Presso की 2,443 यूनिट बिकी थीं। इसमें 68.96% की गिरावट दर्ज की गई। XL6 की 1,754 इकाइयां बिकीं। इसमें 12.30 फीसदी की गिरावट आई है। Ciaz की 300 यूनिट बिकीं। इसमें 83.64% की गिरावट दर्ज की गई।