Jharkhand: पूर्व विधायक ममता देवी को दोनों मामलों में हाईकोर्ट से मिली जमानत, आज या कल जेल से आ सकती हैं बाहर




रांची 

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी जमानत पर जेल से रिहा हो रही हैं। जेल से बाहर आने का रास्ता साफ है। झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को ममता देवी की अपील पर सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ममता देवी को जमानत दे दी। गोला गोली मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। ध्यान रहे कि उन्हें पहले ही एक अन्य मामले में जमानत मिल चुकी है।

इन दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद अब ममता देवी जेल से बाहर आएंगी। हाईकोर्ट ने मामले के दूसरे आरोपी राजीव जायसवाल को भी जमानत दे दी है। कोर्ट ने जुर्माने की राशि जमा करने की शर्त पर जमानत दी। ममता देवी की याचिका पर हाईकोर्ट के जज जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने वाद प्रस्तुत किया। वहीं ममता देवी की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने पैरवी की।