जमशेदपुर
प्रेमी के विश्वासघात से आहत होकर प्रेमिका ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना परसुडीह थाना क्षेत्र सोपोडेरा की है। घायल बच्ची को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आत्महत्या का प्रयास करने वाली लड़की शादीशुदा थी लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते उसने अपने पति को छोड़ दिया था। अब प्रेमी भी उससे विमुख हो गया, जिससे वह बहुत परेशान और दुखी रहने लगी। इसी वजह से उसने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। इसी दौरान वह बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहने वाले सनी बाग के संपर्क में आई। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी प्रगाढ़ हो गए और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का वादा कर लिया। इसके बाद लड़की अपने पति को छोड़कर चली गई। इस दौरान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत के बाद प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया था।
रविवार को दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन जब वह सनी के घर पहुंची तो उसके पिता ने सनी को भगा दिया। उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।