Hazaribagh: ट्रक व बोलरो की जोरदार टक्कर में 2 की हुई मौत, 2 की स्थिति गंभीर, गायत्री महायज्ञ में शामिल होने जाने के क्रम में हुआ हादसा




चौपारण, हजारीबाग

हजारीबाग जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामूखाड़ी के समीप ट्रक और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बोलेरो पर सवार चंद्र भूषण नायक का परिवार गम्भीर रूप से घायल हो गया, वहीं 65 वर्षीय चंद्र भूषण नायक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं 2 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार झुमरी तिलैया में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने चौपारण से बोलेरो पर 7 लोग तिलैया तिलैया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जामुखाड़ी के समीप उनके वाहन की टक्कर ट्रक से हो गई। वाहन में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही बरही के समाजसेवी सह मुखिया छोटन ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को हजारीबाग ले गए। सभी लोग चौपारण के कसियाडीह नगवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चंद्र भूषण नायक चौपारण के एक प्रसिद्ध व्यवसायी बिजय गुप्ता के पिता थे। अन्य सभी लोग उनके परिवार से हैं।