गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले की फुलवरिया थाने की पुलिस ने कोर्ट के द्वारा विभिन्न वादों में जारी वारंट के निष्पादन के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग स्थानीय थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर राम, नंदजी राम, किशोर राम तथा सूर्य प्रताप सिंह उर्फ भोला सिंह के नाम शामिल है।
बताया गया यह सभी लोग कोर्ट के द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं शराब तस्करी के मामले में कटेया थाना क्षेत्र के लालजी चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो इंदरवा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शराब की भठ्ठी में मुनीब का काम कर रहा था और वहीं से बिहार में शराब की सप्लाई करवाता था। इसको भी चिन्हित कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।