Giridih: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बगोदर पुलिस ने किया गिरफ्तार


बगोदर, गिरिडीह

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह गांव में गुरुवार की शाम पत्नी की हत्या उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी. मृतका की पहचान गांव के फूलचंद मांझी की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। उधर, सूचना पाकर बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार व पुलिस निरीक्षक नवीन सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच में जुट गए।

इस दौरान पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। जिसे आरोपी पति फूलचंद मांझी ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी। जबकि आरोपी पति फूलचंद मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी पति ने पत्नी की हत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पति फूलचंद मांझी ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करता है। घर में पति-पत्नी अकेले रहते थे। गुरुवार की शाम जब फूलचंद घर लौटा तो वह नशे की हालत में था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर  विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर फूलचंद ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।