Giridih: नदी किनारे संदेहास्पद स्थिति में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी का महौल


बगोदर, गिरिडीह 

बगोदर थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी के किनारे रेत पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि जब मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण नदी की तरफ गए तो रेत पर उन्होंने एक शव देखा। जिसके पश्चात उनके द्वारा इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर जाँच में जूट गई। 

मृतक युवक की पहचान बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बरांय के बाराघाट निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है। बरांय के मुखिया राजेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि युवक दैनिक मजदूर था और वह प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए बगोदर जाता था। सोमवार को भी मजदूरी करने के लिए बगोदर ही आया था। जब शाम में युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। 

इधर मंगलवार की सुबह युवक का शव नदी किनारे मिलने की सूचना परिजनों के मिलते ही इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे लग गई। वहीं सूचना मिलते ही बगोदर प्रमुख आशा राज घटनास्थल पर पहुंचे और दुख जाताया। इसके साथ ही बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बगोदर थाना पहुंचकर प्रशासन को जांच का निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी द्वारा हत्या का आशंका जाहिर किया गया है।