बिरनी, गिरिडीह
बिरनी प्रखंड अंतर्गत सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित माखमरगो के समीप शुक्रवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक व सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजधनवार प्रखण्ड के चन्दरखो निवासी 23 वर्षीय विक्रम सिंह तथा पश्चिम बंगाल के बितभूम जिला निवासी 22 वर्षीय आयन मण्डल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच् 11 जे 1206 में सवार होकर सरिया से बिराजपुर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए। जहां दोनों का प्रराथमिक उपचार डा ताज ने किया तथा गम्भीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर घटना की सूचना बिरनी थाना को दे दिया है।