गिरिडीह
भाजपा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड के कई गांवों में जन सर्म्पक अभियान चलाया और 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का अहवान किया। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ पीरटांड़ प्रखंड के मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश मंडल, शरद भक्त, बबलू साव, अरविंद चंद्र राय, फलेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी सहित कई भाजपाई शामिल थे। इस दौरान उन्होंने पीरटांड़ के खुखरा, दुधनिया, सिमरकोढ़ी, हरलाडीह, मंडरो समेत कई पंचायतों के लोगों से मुलाकात की।
मौके पर निवर्तमान विधायक ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, जमीन लूट में भागीदारी, अवैध उत्खनन में साझेदारी सहित अन्य कई जनमुद्दों को लेकर 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय का घेराव किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होने के साथ ही इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करें। कहा कि हेमंत सरकार ने जल, जंगल और जमीन का नारा देकर जनता को दिग्भ्रमित कर यह सरकार बनाई है और जनता के ही जमीन को लूटने का कार्य किया जा रहा है।